विघुतकर्मी लगाए गए पौधों को गोद लें, सिंचाई और पशुओं से सुरक्षा सुनिश्चित करें-राजेश लकडा…..एक पेड़ मां के नाम, अधीक्षण यंत्री के निर्देश पर विभाग ने किया पौधरोपण

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

एक पेड़ मां के नाम के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी बैकुंठपुर द्वारा विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश लकडा के दिशानिर्देश पर सोमवार को बैकुंठपुर सब स्टेशन, बुढार सब स्टेशन, कार्यपालन यंत्री कार्यालय बैकुंठपुर एवं वितरण केंद्र बैकुंठपुर मे फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री राजपति मिश्रा, जेई केशव चंद्रा, जेई ऊमा साहू सोनहत सहित काफी संख्या में अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

विदित हो कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कोरिया जिले में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में, विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

अधीक्षण यंत्री राजेश लकडा ने कार्यक्रम में कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए आवश्यक हैं। ये हमें ऑक्सीजन देते हैं और मानसून को नियमित करने में मदद करते हैं। जलवायु संतुलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री लकडा ने विद्युत कर्मियों से आग्रह किया कि वे लगाए गए पौधों को गोद लें। उन्होंने कहा कि पौधों की नियमित सिंचाई और पशुओं से सुरक्षा सुनिश्चित करें। पौधों के चारों ओर घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पिछले साल लगाए गए पौधों में से 75 प्रतिशत पौधे सुरक्षित हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours