चिरमिरी नगर निगम कर्मी की जिला अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हुई मौत…..परिजन पहुॅचे कोतवाली बैकुंठपुर
निगम ने बगैर सुरक्षा उपकरण के 55 वर्षीय कर्मी को दबाव में चढवाया पेड……गिरकर हुई मौत
पत्नि ने जिम्मेदारो पर कार्यवाई मांगा……सिर की चोट मौत का कारण-डाक्टर

बैकुंठपुर।
एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी में आपदा प्रबंधन के प्लेसमेंट कर्मचारी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया जहा पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी की माने तो चिरमिरी नगर निगम के कोरिया कालरी निवासी बाबूलाल जोकि आपदा प्रबंधन नगर निगम चिरमिरी प्लेसमेंट कर्मचारियों के रूप में कार्य कर रहे थे।
परिजनो का कहना है कि मृतक आपदा प्रबंधन टीम के साथ कोरिया कालरी में पीपल पेड़ काटने के लिए गये हुए थे परंतु बुधवार को दोपहर लगभग 01 बजे के आसपास अचानक पेड़ से गिरने पर बाबूलाल को सिर और कमर में गंभीर चोटे आई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल चिरमिरी ले जाया गया जहां बैकुंठपुर रेफर किया गया । स्थिति और बिगड़ने पर रायपुर रिफर किया जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई है। अब लोगों ने उसे उचित मुआवजा के साथ-साथ उनके आश्रित परिवार को नौकरी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारियों के ऊपर मामला दर्ज करने का मांग किया गया है।

दबाव में कराया जाता है कार्य
यदि हरा पेड़ या सुखा पेड़ दुर्घटनाग्रस्त हो जाए या गिर जाये उसे स्थिति में आपदा प्रबंधन के द्वारा उक्त पेड़ का मलबा हटाया जाता है परंतु नगर पालिका निगम चिरमिरी में आए दिन नेताओं के दबाव में रोजाना चार से पांच कर्मचारियों को ट्रैक्टर वहां से निगम क्षेत्र में जगह-जगह वृक्ष कटाई का कार्य कराया जाता है इस प्रकार के कृत्य करने वाले अधिकारी जो दबाव और गैर जिम्मेदाराना कार्य प्लेसमेंट कर्मचारियों से दबाव पूर्वक काम लिया जाता है। जबकि यह नगर निगम का कार्य नहीं क्योंकि यह कार्य वन विभाग का है परंतु नगर निगम के द्वारा ना ही वन विभाग से इसकी अनुमति ली जाती है और ना ही इसकी जानकारी दी जाती और रोजाना पेड़ काटने के लिए नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम को भेज दिया जाता है जो कि नियम का खुला उल्लंघन है। जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए।
नहीं मिलता सुरक्षा सामग्री
जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम चिरमिरी के आपदा प्रबंधन की टीम जिसमें कुछ प्लेसमेंट कर्मचारी है ठेकेदार द्वारा ठेका होने के 4 माह बाद भी अब तक इन प्लेसमेंट कर्मचारियों को हेलमेट सेफ्टी बेल्ट हैंड ग्लव्स तंगी सीधी झूला लिफ्ट समेत सेफ्टी के कई सामान जो कि अब तक नहीं मिल सके यह एक सोचने का विषय साथ ही साथ संबंधित अधिकारी किस एवज में कार्य क्षेत्र की रिपोर्टिंग करते हैं जबकि कर्मचारियों को सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं होता है यदि यदि प्लेसमेंट कर्मचारियों बाबूलाल को सीट बेल्ट और अन्य सेफ्टी सामग्री दी गई होती तो आज उसकी मौत नहीं होती यह जांच का विषय है और जिला प्रशासन को इस विषय में सम्बंधित लापरवाह अधिकारियों के ऊपर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
सिर की चोट मौत का कारण-डाक्टर
जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने बताया कि मृतक को गंभीर अवस्था में बुद्धवार को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया था। उसके सिर की स्थिति के गंभीरता के मध्य नजर उसे रायपुर रेफर किया जा रहा था। इस दौरान ही बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई । जिसे आज गुरुवार को पी.एम. सहित आवश्यक कार्रवाई करा कर मृतक का शव उसके परिजनों के सौप दिया गया।
पत्नि ने जिम्मेदारो पर कार्यवाई मांगा
मृतक बाबूलाल की पत्नि मोहर मनिया जाति बरगाह का कहना है कि उसके पति को वार्ड पार्षद द्धारा जबरन पेड पर चढाया गया था उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास थी जिस कारण वो सम्हल नही पाये और पेड से गिरकर उनकी मौत हो गई। अब उसे उचित मुआवजा के साथ-साथ उनके परिवार को नौकरी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारियों के ऊपर मामला दर्ज करने का मांग किया जाये है।

+ There are no comments
Add yours