एमसीबी जिले में उत्पात मचा कर कोरिया पहुॅचा है हाथियो का दल…….विभाग सर्तक

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

एमसीबी जिले में उत्पात मचाने के बाद 12 हाथियो का दल कोरिया जिले के देवगढ वनपरिक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पहुॅचा गया है। वन अमला ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दे रहा है। हाथियों का दल काफी बड़ा होने के कारण इस पर विभाग पूरी नजर बनाया हुआ है, ताकि कोई जनहानि ना हो सके। इस दौरान कोरिया वनमण्डल के उपवनमण्डलाधिकारी अखिलेश मिश्रा वनकर्मियो के साथ लगातार क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाये हुए है एवं लोगो को हाथियो के दल से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

श्री मिश्रा ने बताया कि सुबह 6.30 बजे कोरिया वनमंडल के वनपरिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम तर्रा, परिसर उत्तर तर्रा में पहुॅचे हैं। उन्होने बताया कि हाथी संख्या लगभग 10 से 12 मकान की है जिनके द्धारा अब तक किसी भी प्रकार की फसल या जनधन हानि की सूचना नही मिली है। जबकि सुबह 10 तक हाथियो का झुंड कक्ष क्रमांक पी-378, परसा पानी सागौन प्लांटेशन में विश्राम कर रहे है। वही पर हाथियो के दल के तर्रा से दामुज़, केतकी झरिया, नगर जाने की संभावना नजर आ रही है। विभाग के द्धारा लगातार आसपास के ग्रामों में हाथी विचरण की सूचना का मुनादी कर दिया गया है एवं ग्रामीणों को जंगल में न जाने हेतु समझाइए दिया जा रहा है।

जबकि फसल हानि का आंकलन किया जा रहा है। बताया गया कि 7 से 8 किसानो की फसल का नुकसान हुआ है। गौरतलब हो कि वर्तमान हाथियो का दल गत 02 सितम्बर 2024 को कोरिया वन मण्डल से सूरजपुर वन मण्डल में गया था जो अब लौट है। आस पास के गाँव में मुनादी करा दी गई हैं लोगो को जंगल ना जाने की एवं हांथी के पास ना जाने की समझाइस दिया गया हैं। वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर के स्टॉफ द्वारा हाथियों की सतत निगरानी की जा रही है।

स्थानीय लोगो में हाथियों की दहशत

हाथियों का दल पहुंचने की खबर के बाद स्थानीय लोगो में दहशत है। वही वन अमले के द्वारा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी गई तथा क्षेत्र के जंगल में न जाने की समझाइश भी दी जा रही है। ताकि ग्रामीण हाथियों से सुरक्षित रहें। ऐसे में हाथी प्रभावित क्षेत्र के लोगों में अपने से ज्यादा चिंता अपने फसलों को लेकर है। क्योंकि खेतो में खडी फसल को हाथियों के द्वारा रौंद दिया जाता है तो उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वही पर इस स्थान पर पहले 6 वर्षो में लगभग 5 से 7 लोगो की जान भी ले चुका है।

प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में आता है हाथियों का दल

कोरिया वनमण्डल के बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में आये दिन हाथियों का दल पहुंचता रहता है जिससे फसलों के साथ लोगों के घरों को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है। 12 सदस्यीय हाथियों के दल कई दिनों तक विचरण करता रहता है। इस दल के तय रास्ते के अनुसार माना जा रहा है कि यह दल बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में आना संभावित है। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिसमें एक शावक भी शामिल है गत दिवस इस दल ने ग्राम पंचायत कछौड़ में जमकर उत्पात मचाया और एक ग्रामीण की जान ले ली।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours