पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत……बैकुंठपुर में देवेन्द्र तिवारी समेत भाजपाईयो ने लिया हिस्सा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुद्धवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में बैकुंठपुर में सेवा पखवाड़े की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने की।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी अपनी टिम के साथ सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस जिला अस्पताल एवं श्री हनुमान मंदिर के पास तालाब में साथ साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से स्वच्छता को आदत बनाने का आह्वान किया। इसके बाद जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, बसंत राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

इस मौके पर देवेन्द्र तिवार नेे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि साधारण परिवार से निकलकर नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बचपन में पिता की मदद के लिए चाय बेचने से लेकर संघ के प्रचारक के रूप में काम करने तक, मोदी का जीवन पूरी तरह सेवा और समर्पण से जुड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। उनके नेतृत्व में भारत ने गरीबी, भुखमरी और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से उबरकर आत्मनिर्भरता और मजबूती की ओर कदम बढ़ाए हैं।

पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं की

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने जनधन योजना से गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी और स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। आज देश के किसान, युवा और महिलाएं सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज और प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours