इंजेक्शन लगाने के 10 घण्टे बाद महिला की मौत…..मेडिकल स्टोर संचालक ने किया था ईलाज
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से महिला की जान चली गई। मृतक महिला के परिजनो ने बताया कि सामन्य शरीर दर्द एवं बुखार होने पर महिला के बेटे जयहिन्द गुप्ता ने बुद्धवार की सुबह 11 बजे लगभग मेडिकल स्टोर ले गया । जिसके पुत्र ने मेडिकल स्टोर संचालक को बताया कि उसकी मॉ के शरीर दर्द और बुखार है जिसके मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश यादव के द्धारा उसकी मॉ को एक इंजेक्शन बाह में और दो इंजेक्शन कमर में लगाया गया और तीन प्रकार की दवाई दी गई । जिसमें खांसी का शिरप व एक दवा शाम को खाना खाने से पहले एवं दो दवा खाना खाने के बाद खाने को बताया गया था।

जिसमें उसकी मॉ के द्धारा एक दवा खाना खाने से पहले 8 बजे के आसपास खाया गया जबकि रात 09 बजे के आसपास अन्य दो दवाओ को खाना खाकर खाया गया। दवा खाने के 20 मिनट में ही उसकी मॉ की तबियत घबराहट के साथ एैसे बिगडा की तत्काल उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली महिला का नाम गोमति गुप्ता पति विजय कुमार गुप्ता (46) है, जिसे हाथ और पैर के साथ शरीर में दर्द व बुखार की शिकायत थी। वही पर मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश यादव का कहना है कि मेरे द्धारा महिला को इंजेक्शन नही लगाया गया है सिर्फ गैंस और खॉसी का शिरप दिया गया था। बीना डाक्टर के पर्ची के दवा देने के सवाल पर दिनेश यादव का कहा कि गैंस और खॉसी का शिरप बीना डाक्टर के पर्ची के दिया जा सकता है।

+ There are no comments
Add yours