भईयालाल राजवाडे ने बिलासपुर सीएमडी से मिल एमआरआई मशीन सहित कई मांगो को रखा
विधायक बोले कोरिया के लोगो को प्राईवेट अस्पतालो के चपेट में आने से बचाना जरुरी
बैकुंठपुर।
गुरुवार को प्रदेश् के पूर्व मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने बिलासपुर में एसईसीएल के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन से मुलाकात कर कोरिया क्षेत्र के स्वास्थ्य संबंधित बहुप्रतीक्षित मांग यानी एमआरआई मशीन एवं चरचा से कटगोड़ी को जोड़ने वाली थींनजेन मार्ग का निर्माण कराने और क्षेत्र के विकास के लिए अन्य विषयों पर चर्चा किया।

विधायक श्री राजवाडे द्वारा क्षेत्रीय में एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है जिसमें विधायक ने स्वास्थ्य विभाग सेएमआरआई मशीन स्थापित करने में आने वाली लागत के बारे में पूछा है। साथ ही मशीन लगने पर कितनी मैन पावर लगेगी इसके बारे में भी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। विघायक श्री राजवाडे ने बताया कि लोगों की मांग पर एमआरआई मशीन स्थापित करने के बारे में विचार किया है । जिससे कोरिया के लोगो को प्राईवेट अस्पतालो के चपेट में आने से बचाया जा सके।

+ There are no comments
Add yours