कोरिया आयुष विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण माह अभियान की शुरुआत
बैकुंठपुर।
भारत सरकार आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश और आयुष संचालनालय के आदेशानुसार स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन कोरिया जिला में 17 सितम्बर को कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ एल्विना ग्रेस टोप्पो के नेतृत्व में जिला पंचायत कोरिया के ऑडिटोरियम में किया गया। आयुष अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टुबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस अभियान में महिलाओं और किशोर बालिकाओं में एनीमिया, सिकल सेल, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण आहार संबंधी समस्याओं से बचाव संबंधी जानकारियाँ दी गई।

इस शिविर में जिला पंचायत के अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना रजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवति खुसरो सहित अन्य गणमान्य जिला पंचायत सदस्यों ने भी इस शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। शिविर प्रभारी डॉ बी. आर. नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति से 206 रोगियों जानकारी प्राप्त की। शिविर प्रभारी डॉ बी. आर. नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति से 206 रोगियों और होमियोपैथी से 55 रोगियों इस तरह आयुष पद्दति से कुल 261 रोगियों को आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में लाभ दी गई साथ ही आज से पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गई।

शिविर में डॉ मिथलेश विश्वकर्मा, डॉ. जवाहर लाल यादव, डॉ पुष्पा सिंह, मनीषा सिरमौर, किरण तिर्की, राजेंद्र राजवाडे, बसंती रजवाहे एव कुलवंत बेक ने सक्रिय सहयोग दिया। शिविर में विशेष रूप से आहार विहार योगा की जानकारी के साथ दिनचर्या रात्रिचर्या ऋतुचर्या की विशेष रूप से रोगियों को जानकारी प्रदान की गई।
सोनहत में भी हुआ अयोजन
जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में प्रथम खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोनहत बाजार विकाशखण्ड सोनहत में आयोजित किया गया। इस शिविर में जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर, सरपंच सोनहत मानमती, ईश्वर राजवाड़े, मनोज साहू, दीपक जायसवाल, सुभास साहू, रमेश तिवारी, बी एम ओ सोनहत डॉ अनीत बखला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति से 442 रोगियों और होमियोपैथी से 110 रोगियों इस तरह आयुष पद्दति से कुल 562 रोगियों ने शिविर का लाभ लिया।
इस अवसर पर महिलाओं और किशोर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बी.पी., सुगर, एनीमिया कीपोषण माह का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही एन.सी.डी., सिकल सेल, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण आहार संबंधी समस्याओं से बचाव संबंधी जानकारियाँ दी गई। साथ ही मधुमेह उच्च रक्त चाप, कुपोषण, प्रकृति परीक्षण, योगा प्राणायाम इत्यादि का पम्पलेट का वितरण किया गया। शिविर में आदिकर्म योगी कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ तपन चंद्रवंशी, डॉ बी. के. गुप्ता, डॉ करिश्मा एक्का, डॉ आर. के. शर्मा, डॉ. राजेश सिंह यादव, डॉ जे. एन. मिश्रा, डॉ प्रमोद सिंह, डॉ. अंजली, डॉ. सृष्टि गुप्ता, डॉ सुषमा भगत, राजेश विश्व कर्मा, युवराज, अमित पुरोहित, कामदेव, सुभाष तिग्गा, पीताम्बर सिंह, राकेश रजक, मनी राम इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

+ There are no comments
Add yours