बिजली न्याय आंदोलन…..जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विद्युत कार्यालय का घेराव आज

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना बंद करने और बिजली बिलों में भारी वृद्धि किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। बिजली दरों में कमी करने और बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर 04 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन और बिजली कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। दोपहर एक बजे सभी कांग्रेसजन बैकुंठपुर के राजीव भवन में एकत्रित होंगे। यहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए बिजली कार्यालय तक जाएंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours