एसीबी बोली…… विवेचक एएसआई के द्धारा सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत का पैसा उसके सहायोगी के हाथो से हुआ बरामद…..दोनो से कडी पूछताक्ष…….मामला कोरिया जिले के पटना थाने का……..रिश्वतखोरी पर एसीबी की कार्यवाई से पुलिस समेत अन्य विभागो में हडकंप

Estimated read time 0 min read

मामला कोरिया जिले के पटना थाने का……..रिश्वतखोरी पर एसीबी की कार्यवाई से पुलिस समेत अन्य विभागो में हडकंप

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ी रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को पटना पुलिस विभाग में कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शुक्रवार को कोरिया जिले के पटना में एसीबी की टीम ने पटना थाना में तैनात आईएसआई और पीएलवी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा ।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। इससे पूर्व गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम दोनों को पटना से बैकुंठपुर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस लाई। दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में एमएलसी कराया गया। फिलहाल एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है।

मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में लिया पैसा

थाने में एसीबी की टीम का छापा

विवेचक ने सहयोगी के माध्यम से लिया पैसा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours