दिपावाली की तारीख को लेकर लोगो में संशय…….20 व 21 अक्टूबर को मनाने की बात

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

दिपावाली का त्योहार क्षेत्रभर में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का विशेष महत्व है। रोशनी के इस त्योहार का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है लेकिन, इस बार लोगों में दिवाली की तारीख को लेकर भारी संशय बना हुआ है। कोई कह रहा है दीपावली 20 अक्टूबर को है तो कुछ लोग 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं।

अक्सर पर्व की सही तिथियों को लेकर किसी ना किसी कारण से लोगों में मतभेद और कंफ्यूजन बना रहता है। धर्म के जानकरो के अनुसार, दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा।

इस बार दिवाली की तिथि को लेकर कई बड़े जानकारो के बीच में बहस छिड़ी हुई है जिसमें ज्यदातर मत है कि इस साल दिवाली 21 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए। क्योंकि, इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक समय तक रहेगी। इसी कारण 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours