दो दर्जन जानवरो को हांक कर ले जा रहे संदिग्ध दो लोगो को गौ सेवा आयोग ने चेतावनी देकर छोडा
15 दिन बाद बताये पते पर पशु नही पाये जाने पर करायेंगे एफआईआर
बैकुंठपुर।
जंगल में जानवरों के झुंड को ले जा रहे दो लोगों को गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने पकड़ा, चेतावनी दी और फिर छोड़ दिया। मिली सूचना पर गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने जंगल में जानवरों के एक बड़े झुंड को ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की गई और उन्हें चेतावनी दी गई। जांच के बाद, आयोग के सदस्यों ने उन्हें छोड़ दिया। विदित हो कि कोरिया जिले में गौ सेवा आयोग के गठन के बाद पशु तस्करी करने वालों सामत आ गई है। ऐसे ही एक मामले में गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष रेवा यादव को मिली सूचना के आधार पर सोनहत विकासखंड के गौ सेवा आयोग के सदस्य बालमिक दुबे, सुरेंद्र प्रजापति, मनोज त्रिपाठी, बच्छी यादव, पलवीर सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत कछाडी के समीप जंगलों में दो लोगों के द्धारा दो दर्जन से अधिक पशुओ को पैदल ले जाते हुए देखा गया। इस पर तत्काल मौके पर गौ सेवा आयोग के सदस्य पहुंचे जहां पर पूछताछ के दौरान ले जा रहे व्यक्तियों में रामनारायण देवांगन जोकि अपने आप को पशुपालक बता रहा है एवं नरपति क्योंकि अपने आप को चरवाह बता रहा था। इस दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने दोनों से कड़ी पूछताछ की । जिसके उपरांत उन्हें ग्राम पंचायत कछाडी जनपद पंचायत सोनहत के सरपंच के मौजूदगी में लिखा पड़ी के उपरांत छोड़ा गया । गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव ने बताया कि 15 दिवस के भीतर बताए गए पते पर पशुओं की जांच की जाएगी । यदि दोनों व्यक्तियों द्वारा दी गई सूचना गलत पाई गई तो दोनों व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं ग्राम पंचायत के समक्ष लिखित दस्तावेज के आधार पर दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।



+ There are no comments
Add yours