न्यू लाईफ में सीपीआर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
बैकुंठपुर।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से को सीपीआर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। सीपीआर प्रशिक्षण देने का उद्देश्य जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना, आम जनता में कार्डियों पल्मोनरी रिससिटेशन सीपीआर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि दिल के दौरे जैसी आपात स्थिति से लोगों की जान बचाई जा सके। सीपीआर जागरूकता सप्ताह एक बड़ी सफलता है जिसने जनता के बीच जीवन रक्षक तकनीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेड क्रॉस सोसायटी की पहल से समाज को अपात स्थितियों के लिए बेहतर ढ़ंग से तैयार होने में मद्द मिली है। इस तरह के आयोजनों से भविष्य में भी लोग जागरूक होते रहेंगें। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनीष कुर्रें, डॉ. अमर भूषण, तारा मरावी एवं रफीक सिद्धिकी थे। जिन्होंने सीपीआर का प्रशिक्षण क्रम से दिया व जिसमें न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर के सभी छात्र- छात्रायें व शिक्षकगण उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मनीष कुर्रे के द्वारा सीपीआर के चरणों के बारे में जानकारी दी गई जिसमें सीपीआर (कार्डियों पल्मोनरी रिससिटेशन) के सात चरणों में घटनास्थल और व्यक्ति की जांच करना, सहायता के लिए 911 पर कॉल करना, वायुमार्ग खोलना, सांस लेने की जांच करना, छाती को दबाना, बचाव सांस देना और सीपीआर चरणों को दोहराना शामिल था तथा डॉ. अमर भूषण ने छात्र-छात्रओं को अपात कालीन स्थिति में संयम के साथ प्रबंधन करने के लिए प्रोत्साहित करना। इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम एसोसिएट प्रोफेसर निहा नेन्सी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर संगीता चिकनजूरी के द्वारा संस्था प्रबंधन के मार्गदर्शन में किया गया।

+ There are no comments
Add yours