खाता धारक ने एक्सिस बैंक शाखा की शिकायत लोकपाल से किया

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के चरचा निवासी नसीम अंसारी ने लोकपाल से बैंक अधिकारियो की शिकायत की है। अपने शिकायत में उन्होने कहा है कि उनकेे बैंक खाता बैकुंठपुर के एक्सिस बैंक शाखा में है। नसीम का कहना है कि में खाते में ज्यादा लेनदेन की वजह से उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है। उन्होने कहा कि जब इस बात की शिकायत उनके द्धारा बैंक में जाकर अनफ्रीज करने को कहा तो बैंक कर्मियो द्धारा कहा गया नहीं करेंगे और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया !

नसीम ने कहा कि उनके खाते में हुए सभी लेनदेन वैध और मेरे द्वारा ही किए गए हैं। बैंक की सुरक्षा और धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह एक मानक प्रक्रिया है, मेरे खाते की जांच की जाए और जल्द से जल्द इसे अनफ्रीज किया जाए। उन्होने कहा कि खाते के विवरण और लेनदेन की जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार हूं इसलिए प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द निपटाया जाये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours