कोरिया में भाजपा ने एसआईआर कार्यशाला का आयोजन किया…….मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

शनिवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधनसभा क्षेत्र के पटना में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने उपस्थित भाजपा के लोगो से कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर से शुरू हो गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुड़कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।सिंह ने इसे एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए कहा कि सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जहां भी मतदाताओं को कोई परेशानी हो, उनकी मदद करें। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए, ताकि चुनाव के समय मतदाता सूची में नाम न होने जैसी शिकायतें सामने न आएं।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि कहा कि कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार को रोकना और फर्जी तरीके से मतदान करने वालों को रोके रखना एसआईआर के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में शुरू हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी पदाधिकारियों व टोली के सदस्यों को मार्गदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कई बार एसआईआर पर चर्चा हुई, लेकिन पहली बार इस तरह महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। प्रशिक्षित टोली पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी और अगले 100 दिनों में कार्यकर्ताओं का समर्पण प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यशाला में विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी शामिल हुए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours