गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव ने जिले के एसडीएम को पराली नही जलाने को लेकर लिखा पत्र

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कोरिया को गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव द्धारा चारा हेतु पराली को न जलाने को पत्र लिख कर आग्रह किया गया है। उन्होने कहा कि पशुओं के लिये चारागाह हेतु पुवाल की आवश्यकता होगी। अधिकांश कृषक धान कटाई के बाद पुवाल का जला देते है। जिससे पशुओ के लिए चारा हेतु आने वाले समय में भारी दिक्कत होती है। बैकुंठपुर अनुभाग के समस्त कृषक अपने खेत से धान कटाई के पश्चात् अपने पराली को जला देते है।
सभी किसानो से उन्होने को अपने पराली को नही जलाए जाने हेतु आदेश देने को कहा है। आयोग ने पराली को जलाने के बजाय गौशालाओं को दान करने का विकल्प सुझाया है। इससे गौशालाओं में चारे की कमी पूरी हो सकती है और आवारा गौवंश के लिए भी भोजन उपलब्ध हो सकता है। दूसरी ओर पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। यह मिट्टी की उर्वरता को भी कम करता है। पत्र में इन नुकसानों को उजागर करते हुए किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया है। आयोग ने एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours