गेज डैम में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत…..सरपंच ने पुलिस को दी सूचना

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

गेज डैम में नहाते समय 40 वर्षीय मोहेलाल की डूबने से मौत हो गई। वह अपने घर से शनिवार की सुबह 9 बजे नहाने निकला था कि उसका पैर फिसल गया। लगभग दोपहर 1.30 बजे ग्रामिणो की सूचना पर चरचा पुलिस मौके पर पहुॅची जहा व्यक्ति की पानी में डूबकर मृत होना पाया गया। चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेज डैम में रविवार को नहाने के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहेलाल, पिता मंगलसाय, जाति गोड निवासी छरछा बस्ती, घाघीपारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 09 बजे बाध किनारे पर ही नहा रहे थे, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद गॉव की बच्ची जब दोपहर में नहाने गई तो बॉध में तैरती लाश को देख इसकी सूचना चेरवापारा सरपंच गुलशन कुमार को दिया जिस पर सरंच ने पुलिस को इसकी सूचना दिया।

पानी में अधिक देर तक डूबे रहने की वजह से मोहेलाल की मौत की वजह बना। स्थानीय लोगों की मदद से उसको निकाला गया, व्यक्ति की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुरी पुलिस कार्यवाई के दौरान सरपंच गुलशन मौके पर मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours