जिले के सभी 21 धान खरीदी केन्द्रो पर नियुक्त किए गए प्रभारी

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कलेक्टर कोरिया द्वारा समिति कर्मचारियों के हड़ताल समाप्ति के बाद धान उपार्जन का कार्य सुचारु रूप से संचालित किए जाने की व्यवस्था के तहत कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बैकुंठपुर के द्धारा देर रात जारी आदेश में कहा कि सचिव, छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रापपुर के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जारी धान खरीदी नीति के अनुसार किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2026 तक की जानी है। समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन की समस्त कार्यवाही एवं व्यवस्था कलेक्टरों के निरीक्षण पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में संपन्न की जाऐगा। इसके व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए व्यवस्था की दृष्टि से जिले के समितियो में पदस्थ कर्मचारियों की अस्थायी रूप से उपार्जन केंद्र में धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया जाता है। जारी आदेश में गोविन्द दुबे को रामगढ, पिलेशवर सोनहत, विद्या सागर साहू रजोली, नरेंद्र शर्मा पटना, मनोज यादव छिदडाड, रामनेवाज कुशवाहा सरभोका, रवि कुमार साहू छिन्दिया, राम कुमार साहू गिरजापुर, पवन तिवारी तरगवॉ, फलेश्वर सिंह बैमा, अमरनाथ साहू पोडी, सुकेश साहू जिल्दा, अखिल चंद बडेकलुआ, संजय सिंह चिरमी,
मानसाप कटगोडी, राजबहादुर पैकरा सोनहत, श्रीराम यादव सलबा, विजय राजवाड़े झरनापारा, सूर्य प्रकाश बंजारीडांड, देवाय सिंह धौराटिकरा, संजीव दुबे जामपारा को अस्थायी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गये हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours