धान बेचकर शराब पीने से मना करना बाप को पडा महंगा…….कलयुगी औलाद ने दिया मौत
बैकुंठपुर।
कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या करने के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कोरिया जिला के चौकी बचरापोंडी के ग्राम बड़े साल्ही चीतामाड़ा से चौकी में सूचना प्राप्त हुआ की बड़े साल्ही चीतामाड़ा में एक व्यक्ति का शव खलिहान के पास पड़ा हुआ है सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में थाना कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ की टीम तत्काल घटना स्थल पहुँची।
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पहुंचने पर मृत व्यक्ति की पहचान उसी गांव के ही जगलाल सिंह के रूप मे हुई पतासाजी के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मृतक अपने कटे हुए धान के खलिहान की रखवाली करने के लिए रात मे सोया हुआ था मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक एवं सायबर सेल टीम को मौके पर बुलाया गया घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण करने एवं आसपास के गवाहों से गहनता से पूछताछ करने पर यह पता चला की मृतक का बड़ा लड़का धर्मेन्द्र सिंह अपने पिता से वाद विवाद कर रहा था मृतक का बड़ा लड़का शराबी प्रवृत्ति का था अपने पिता के मना करने पर भी पैसे के लिए धान को बेच दिया करता था एवं हर दिन अपने पिता से पैसे की मांग करता था मृतक द्वारा धान बेचने से मना करने एवं पैसा नहीं देने के कारण धर्मेन्द्र सिंह अपने पिता को लड़ाई झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दिया करता था।
24.11.2025 की रात मृतक जगलाल सिंह धान खरही की रखवाली करने अपने खलिहान मे रात करीब 12 बजे सोने चला गया अरोपी धर्मेन्द्र सिंह को जब यह पता चला की उसका पिता खलिहान में अकेला सोया है तो उसे जान से मारने की योजना बनाकर रात करीबन 02 से 03 बजे के बीच खलिहान पहुँचा एवं पास मे रखे एक भारी पत्थर को उठा कर अपने पिता के सिर में जोर से पटक दिया जिससे मौके पर ही जगलाल की मौत हो गई इसके बाद साक्ष्य छुपाने के नीयत से पत्थर को अपने घर के कुएँ मे फेंक दिया। आरोपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपी के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त होने पर आसरोपी को गिरफ्तार कर 27.11.2025 को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लवांग सिंह सहायक उप निरीक्षक गुरूप्रसाद यादव प्रधान आरक्षक सुनील साहू मनोज पाण्डेय, गुलाल राजवाडे सुरेन्द्र तिर्की सायबर सायबर सेल से अमरेशानंद ठाकुर, सजल जायसवाल, शिवम सिन्हा राघवेन्द्र पुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

+ There are no comments
Add yours