कांकेर घटना पर बुद्धवार को कोरिया बंद का आह्वान……समाज हुआ लामबंद
बैकुंठपुर।
सर्व हिन्दू समाज के द्धारा ने छत्तीसगढ में लगातार बढ़ रही सामाजिक अशांति, जनजातीय आस्था पर आघात और संगठित सांस्कृतिक टकराव के विरोध में 24 दिसंबर, बुधवार को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में आयोजित होगा, जिसमें अलग-अलग सामाजिक, जनजातीय और नागरिक संगठन शामिल होंगे। व्यापारी संगठन कैट ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है। संगठन ने कहा कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र की हालिया घटना कोई अकेली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी छत्तीसगढ़ के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सामने आती रही हैं। ईसाई मिशनरियों और धर्मांतरण-प्रेरित समूहों द्वारा सुनियोजित तरीके से ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जिनसे समाज में तनाव, टकराव और वैमनस्य फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा दुष्परिणाम विशेषकर जनजातीय समुदायों को भुगतना पड़ रहा है। आमाबेड़ा की घटना ने यह उजागर किया है कि पांचवीं अनुसूची के तहत अधिसूचित जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभा की भूमिका, जनजातीय आस्था और परंपराओं की संवैधानिक सुरक्षा को गंभीर रूप से नजरअंदाज किया गया है। स्थानीय विरोध और संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद जिला पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता, भीम आर्मी जैसे बाहरी संगठनों की संगठित भूमिका और पक्षपातपूर्ण कार्रवाइयों ने पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सर्व समाज के तत्वाधान में बुद्धवार को सभी व्यापारिक संस्थान, बैकुंठपुर नगर में सुबह 09 से 02 दोपहर बंद का आह्वान किया गया है। दोपहर 01 से 05 बजे तक सभा का आयोजन एवं कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जायेगा।

+ There are no comments
Add yours