होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात-नरेश्वर रजक
बैकुंठपुर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छत्तीसगढ़ नरेश्वर रजक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने राज्य के लाखों किसानों को होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि (3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से) का एक मुश्त भुगतान करने के फैसले को ऐतिहासिक और किसान हितैषी बताया है श्री रजक ने कहा कि केबिनेट के निर्णय अनुसार राज्य के लगभग 25 लाख 24 हजार 339 किसानों को होली के त्योहार से पहले धान की श्अंतर राशिश् का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
उन्होने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में रिकॉर्ड 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। सरकार किसानों के पसीने की एक-एक बूंद की कीमत चुकाकर उनके पुरुषार्थ का सम्मान कर रही है। यह निर्णय किसानों को आर्थिक संबल देगा और उनकी होली की खुशियों को दोगुना कर देगा।

+ There are no comments
Add yours