जल संरक्षण के लिए एक मार्च से विशेष अभियान, किसानों के खेत में बनाए जाएंगे सीढ़ीनुमा स्ट्रक्चर

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए. पन्ना ने बताया कि कोरिया कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर आशुतोष चतुर्वेदी के द्वारा 21 फरवरी को जल संरक्षण हेतु अंतर विभागीय समीक्षा एवं गत समय सीमा की बैठक में दिए निदेशानुसार जिले में किसानों के प्रत्येक खसरा में पांच प्रतिशत मॉडल (सीढ़ी नुमा गड्डा) बनाया जाना है, जिसके बैकुंठपर में सफल क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत की सभा कक्ष में बैठक आयोजित सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को 01 मार्च से किसानों के प्रत्येक खसरा में 5ः मॉडल (सीढ़ी नुमा गड्ढा) बनाने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए तथा 5 प्रतिशत मॉडल तैयार करने के लिए सभी राजस्व निरीक्षक निरीक्षकों को नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी एवं पटवारियों को क्रियान्वयन दल प्रभारी बनाते हुए क्रियान्वयन दल का गठन किया गया है, जिसमें सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक कोटवार आदि को शामिल करते हुए दिशा निर्देश सहित आदेश प्रसारित किया गया है।

ग्राम पंचायत में टोला मोहल्ला में जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण के साथ बैठक कर एक मार्च से कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए है जिस पर त्वरित अमल करते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के द्वारा विभिन्न स्तर पर बैठकर आयोजित कर लोगों को 5 प्रतिशत मॉडल के फायदे पर चर्चा की गई तथा मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours