मृतक महिला के परिजने ने कहा कि वे कभी विधायक के समक्ष गए ही नही जबकि ढाबे के मलिक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग एसपी कोरिया से किया——सोशल मीडिया में बैकुंठपुर विधायक के खिलाफ दुष्प्रचार निकला झूठा
बैकुंठपुर।
दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी यह कहना है बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े का। अपने इलाज के लिए हैदराबाद में विगत कई दिनो से होेने के बावजूद स्थानिय सोसल मिडिया में उनके विरुद्ध किए जा रहे दुषप्रचार पर उन्होने फोन पर बताया कि यह पूरा तरह से गलत है मृतक के परिजन उनसे कभी मिले ही नही है। वही पर इस बात की पुष्टि आज एसपी आफिॅस में मृतक की जाच की मांग लेकर पहुॅचे मृतक के परिजनो ने कहा कि वो कभी विधायक से मिले ही नही।
विधायक भइयालाल राजवाड़े ने कहा कि वे विगत दिनों से अपनी चिकित्सा के लिए दूसरे राज्य में है इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके ऊपर सोशल मीडिया में किए जा रहे हैं भ्रामक प्रचारक को लेकर बेहद कष्ट महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कोरिया पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में कहा भी है कि वह मामले की सुक्षमता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें ।
दूसरी ओर मृतक महिला के परिजन अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस से आग्रह करते हुए कहा कि मृतक के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक की बोतल का निकलना सामान्य बात नही है। वह जहा काम करती थी उस ढाबे पर परिजनो ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए पुलिस से कडी कार्रवाई की मांग की है।
ढाबे के मलिक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग
मामले में मृतक के पति सीताप्रसाद पिता रूलसाय उम्र 48 वर्ष जाति गोड़ निवासी ग्राम मुरमा थाना चरचा ने कहा कि मेरी पत्नी सुमित्रा उम्र 45 वर्ष पिछले 7-8 माह से घर से लापता थी, जिसकी खोजबीन मेरे द्वारा निरन्तर की जा रही थी, लेकिन नहीं मिली, की मृत्यु हो चूकि है। गत 26 फरवरी को मौत होने की सूचना मुझे व्हाटासप के जरिये मिली । जिसमें बताया गया कि मेरी पत्नी अनिल ढाबा खरवत में काम कर रही थी। घटना होने के बाद विवेचक अधिकारी के द्वारा सूचना पंचायत एवं व्हाटसप के माध्यम से घटना की सूचना प्रसारित की गई । जिसके द्वारा मुझे मेरी पत्नी सुमित्रा के मृत होने की तथा उसके मृत शरीर के जिला अस्पताल में रखे होने की खबर प्राप्त हुई। पुलिस के समक्ष शव परीक्षण के दौरान चेहरे में चोट एवं गुप्तांग में बोतल मौके पर पाया गया। जिससे साफ प्रतीत होता है कि मेरी पत्नी सुमित्रा को षड़यंत्र पूर्वक मारा गया है। इसलिए ढाबा मालिक के द्वारा सुमित्रा के ढाबे पर कार्य करने की सूचना परिजनों को कभी नहीं दी गई।



+ There are no comments
Add yours