कटगोडी के बालक छात्रावास में शुक्रवार की रात छात्र ने लगाई फांसी
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में आदिवासी बालक छात्रावास में 11वीं की एक छात्र ने शुक्रवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोरिया जिले के सोनहत ब्लाक के कटगोडी छात्रावास की है। सोनहत पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले मे परिजनों का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकती। उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय छात्र मूल रूप से जिले के चरचा थाना क्षेत्र के बसेर की रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के पिता भीम सिंह पेशे से कृषक बताए जा रहें हैं। सोनहत थाना प्रभारी विपिन पासवान ने बताया कि 17 वर्षीय ने शुक्रवार रात को कटगोडी स्थित बालक छात्रावास के अपने कमरे में कपडा सुखाने वाली रस्सी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। छात्रावास की वार्डन श्रवण कुमार भगत मृतक की सूचना पर मौके पर पुलिस और सोनहत तहसीलदार मौके पर पहुॅचे और शव को उतरवा कर सोनहत अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्अि कर दी। मृतक छात्र 10वी कक्षा में 80 से अधिक प्रतिशत प्राप्त किया था। जो एक होनहार छात्र था एवं बीती रात अपने पिता को फोन कर कहा था कि वह अब छात्रावास में नही रहना चाहता है। इसके बाद उसने नाराज होकर फोन काट दिया।

बार बार घटनाओ के बाद नही लिया सबक
कोरिया जिले में बीते एक दशक के दौरान छात्रावासों में अध्यनरत बच्चों के साथ कई तरह की घटनाएं हुई। जिसमें रेप बलात्कार से लेकर के आत्महत्या करने तक के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। इतने घटनाओं के बावजूद भी आदिवासी विभाग ने क्या सबक लिया यह तो एक और मौत के बाद नजर आ ही रही है। किंतु प्रशासन को भी अब इस पर कडाई की जरूरत है अन्यथा घटना की पुनरावृत्ति होती रहेगी और छात्रावासों में अध्यनरत बच्चों के साथ अनहोनी होती रहेगी।




+ There are no comments
Add yours