टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान द्वितीय चरण….कलेक्टर ने दिलाया शपथ
बैकुंठपुर।
एक अप्रैल 2026 को टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान द्वितीय चरण में आयुष्मान आरोग्य शिविर हेतु जिला स्तरीय समाज प्रमुखो की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदन संजय त्रिपाठी जिला कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार आयोजित किया गया । जिसमें जिले के समस्त समाज प्रमुखों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई । जिसमें निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविर गांव-गांव में लगाए जा रहे हैं बैठक में आयुष्मान आरोग्य शिविर में समाज के सभी व्यक्तियों को निःशुल्क शिविर का लाभ लेकर टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक कर अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। टी बी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान द्वितीय चरण के लिए सभी समाज प्रमुखों को टीवी मुक्त भारत टीवी मुक्त छत्तीसगढ़ एवं टीवी मुक्त कोरिया हेतु शपथ दिलाई गई । बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह एवं श्रउषा लकड़ा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया एवं असरफ अंसारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक कोरिया एवं राजेश विश्वकर्मा जिला कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से टीवी मुक्त भारत के आरम्भ हुए द्वितीय चरण में भारत सरकार ने टीबी के उन्मूलन को गति देने के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 दिवसीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। उन्होने बताया कि यह 100 दिनों का एक गहन अभियान है, जो आगामी कई महीनों तक चलेगा। इस चरण का मुख्य लक्ष्य टीबी के मामलों का जल्दी पता लगाना उपचार की दर में सुधार करना और नि-क्षय मित्रों के माध्यम से मरीजों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। इस अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत ऐप और टीबी मुक्त शहरी वार्ड पहल शुरू की गई है, जो विशेष रूप से शहरी और उच्च-बोझ वाले क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी पर केंद्रित है। कार्य योजनारू गाँव और शहरी स्तर पर टीबी के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए सक्षम हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों का उपयोग किया जाएगा। अभियान में जन आंदोलन की भावना के साथ जन भागीदारी पर जोर दिया गया है, जिसमें टीबी मुक्त भारत के शपथ और मैराथन जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।




+ There are no comments
Add yours