बैकुंठपुर विधायक की पहल पर आम लोगों के लिए सोनोग्राफी सेवा शुरूआत

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

जिला अस्पताल बैकुंठपुर में आम लोगों के लिए सोनोग्राफी सेवा शुरू किया गया है। बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाड़े की पहल पर जिला अस्पताल में पहली बार सभी लोगो के लिए यह सेवा शुरु की गई है। इससे पूर्व सर्फि गर्भवती महिलाओ के लिए यह सेवा उपलब्ध थी। लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों को अब प्राइवेट सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
क्षेत्रीय विधायक भइयालाल राजवाड़े के लगातार प्रयासों के बाद यह सुविधा जिला अस्पताल में शुरू हो पाई है। अब गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को सस्ती और सुलभ जांच का लाभ मिलेगा। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अब तक शहर के लोगों को निजी नर्सिंग होम या बैकुंठपुर जिला अस्पताल सोनोग्राफी कराने के लिए जाना पड़ता था। जिसके लिए दो से ढाई हजार रुपए तक खर्च करना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा शहर जिला अस्पताल में मिलेगी। इस सुविधा की मांग क्षेत्र की आम जनता के द्वारा लगातार की जा रही थी। अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा कम खर्च पर मिलने से सभी वर्ग के लागो को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें किसी निजी पैथोलॉजी में न जाकर नजदीकी अस्पताल में ही इसकी सुविधा मिलेगी। जिससे अतिरिक्त खर्च के बोझ से छुटकारा मिल जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours