कल से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं संग बारिश की भी संभावना, मिलेगी राहत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

मौसम विभाग की माने तो क्षेत्र में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग की माने तो तेज हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली, दोपहर बाद बहलकी बादलो के साथ हवा के चली। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। इस दौरान से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। इससे गर्मी से राहत और बढ़ेगी।

दिनभर तापमान का उतार-चढ़ाव

सोमवार को सुबह 8.30 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वाह्न 11.30 बजे यह बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचा। दोपहर 2.30 बजे तापमान 43 डिग्री और शाम 5.30 बजे 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवाओं के कारण तापमान अधिक होने के बावजूद गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है।

पिछले पांच दिनों में गर्मी का असर

बैकुंठपुर में पिछले दिनों तापमान लगातार 43 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना रहा।

27 अप्रैल को 43.7 डिग्री
26 अप्रैल को 42.5 डिग्री
25 अप्रैल को 42.0 डिग्री
24 अप्रैल को 42.0 डिग्री
23 अप्रैल को 42.0 डिग्री

मॉनसून को लेकर भी अच्छी खबर

मौसम विभाग और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि 18 से 25 मई के बीच अंडमान-निकोबार में इसकी शुरुआत हो सकती है और 25 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। मई के अंत तक दक्षिण भारत में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

बिजली गिरने की चेतावनी

क्षेत्र में 27 अप्रैल को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। एक ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से खासकर उत्तर भारत के मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

झमाझम बारिश तूफान भी

विभाग की माने तो उत्तर भारत में 27 अप्रैल सेे मौसम अचानक बदल सकता है। यहां तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कई स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। कुछ इलाकों में दिन के समय लू का असर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। इस दौरान क्षेत्र में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। यहां कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना भी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours