न्यू लाईफ संस्था की पुरानी बिल्डिंग के टूटे ताले, कोतवाली में शिकायत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के पुराने भवन का बीती रात ताला तोड़कर चोरी की शिकायत सीटी कोतवाली बैकुंठपुर में संस्था के द्धारा किया गया है। अपनी लिखित शिकायत में संस्था ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने मांग की करते हुए कहा है कि न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी के द्वारा नगरपालिका क्षेत्र बैकुंठपुर, बैंक आफ इंडिया के बगल में शैक्षणिक सत्र 2015-16 से न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग का संचालन किया जा रहा था। बुद्धवार और गुरुवार की दरमियानी रात संस्था के भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को निकालकर, मुख्य द्वार पर लगे 05 तालों को काटकर संस्था में रखे सामानों एवं दस्तावेजों की चोरी कर भवन में नये ताले लगा दिया गया है।

संस्था के द्धारा आशंका प्रकट करते हुए कहा गया है कि घटना को संचालक शर्मा हॉस्पिटल एवं उनके सहयोगी एक पार्षद के द्वारा करवाया गया है। संस्था ने बताया कि दो दिन पूर्व इन्ही लोगो के द्धारा बैंक आफ इंडिया में जाकर नियम विरूद्ध संस्था के खाता एवं दस्तावेज संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया था। इससे पूर्व भी जनवरी 2026 में भी संस्था के भवन में लगे तालों को तोड़ने का प्रयास किया गया था।

संस्था कई बार कर चुकी है पुलिस से शिकायत

संस्था के संचालक द्धारा पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मेरे एवं मेरे परिवार के सदस्यों के साथ इन अपराधिक व्यक्तियों के द्वारा कभी भी कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। संस्था ने कहा कि इस तरह के घटना की संभावना की सूचना पहले भी पुलिस को लिखित दिया जा चूका है।

झूठे केस में फसाने की साजिश

संस्था का कहना है कि मकान मालिक के द्वारा झूठे और फर्जी मामले में संस्था के संचालकों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है संस्था के द्वारा इसकी मौखिक एवं लिखित शिकायत पूर्व एवं वर्तमान में पुलिस विभाग को दी जा चुकी है । संस्था ने आंशका व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संचालकों पर एट्रोसिटी सहित अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत फर्जी तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है । संस्था ने कहा कि वह न्यायालय के समक्ष अगली पेशी में यह मांग करेंगे की मामले का निराकरण यथा शीघ्र किया जाए क्योंकि मामला अधिक दिनों तक लंबित होने के कारण आपसी वाद विवाद एवं कलह की स्थिति निर्मित होती जा रही है इसलिए इस बात से बचने का प्रयास करना चाहिए और मामले के निदान में न्यायालय से जल्द फैसला देने की गुहार लगाई जाएगी। ताकी किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

मामले में जांच कर की जाएगी कार्रवाई

सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है मामले की जांच की जाएगी एवं जो भी दोशी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । क्योंकि मामला पहले ही न्यायलीन है इसलिए सभी पहलूओ को ध्यान में रखकर जांच एवं मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी।

सूक्ष्म व स्वतंत्र जॉच कराने की मांग

संस्था ने कहना है कि न्यू लाईफ संस्था और मकान मलिक के बीच भाडे के विवाद का निराकरण के संस्था द्धारा 03 वर्ष पूर्व भाडा नियंत्रण अधिकरण रायपुर में विचार के लिए प्रस्तुत किया गया है। जिसका फैसला अबतक नही आया है। संस्था ने कहा कि यहा से जो भी फैसला आएगा संस्था उसका पालन करेगी। फैसले से पहले ही मकान मलिका के द्धारा इस तरह की संभावित कृत्य को अंजाम दिया जाना पूरी तरह से गैरकानूनी और न्यायलय के प्रति असम्मान है। संस्था ने मांग किया है की सूक्ष्म व स्वतंत्र जॉच कराई जाए। ताकी सच्चाई सामने आ सकें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours