प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट- प्रेम साय टेकाम
बैकुंठपुर।
कॉग्रेस के सरकार में पूर्व मंत्री प्रेम साय टेकाम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी जानकारी मुझे मिली है कि पुलिस को पहले से जानकारी थी पुलिस प्रशासन अगर समय रहते इस मामले को सज्ञान में लिया होता तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता । लेकिन कानून व्यवस्था का हाल चौपट हा गया है साय सरकार में।
हत्याकांड अपडेट
कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई ग्राम में हुई जघन्य हत्याकांड में एक गंभीर घायल मयंक सिंह की सर्जरी बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में किया जा रही है वहीं पर घटना में एक अन्य घायल योगेन्द्र सिंह का रायपुर के राम के अस्पताल में इलाज जारी है। वही पर आज चेर के मुक्ति धाम में दो अन्य मृतक नागेन्द्र सिंह एवं विरेन्द्र सिंह का अतिंम संस्कार किया गया।





+ There are no comments
Add yours