न्यू लाईफ में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला
बैकुंठपुर।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में संस्था संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यषाला का आयोजन किया गया। 11 जुलाई को सारी दुनिया में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1989 में यूनाईटेड नेसंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की गवर्निंग कांउसिल ने 11 जुलाई की तारीख को विष्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था, 11 जुलाई 1990 से यह दिन विष्व जनसंख्या के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष 2026 विष्व जनसंख्या दिवस का थीम युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना आज और भविष्य के लिए।
मतलब यह विषय युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल और भविष्य के निर्माण में उनकी भागीदारी पर जोर देता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देष्य वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े सभी मुद्दो की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हे जागरूक करना है, बढ़ती जनसंख्या के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, साथ ही जनसंख्या की महत्व एवं जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जनसंख्या के प्रभाव जैसे-गरीबी, जच्चे-बच्चे का स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, वातावरण, मानव अधिकार सभी का प्रभावित होना है। उक्त कार्यषाला का आयोजन टीयूटर लक्ष्मी साहू, गीता चक्रधारी एवं प्रस्तुतीकरण पावर पॉइंट प्रजेनटशन पांचवां सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्राचार्य डॉ. अंजना समुएल के मार्गदर्षन में अन्य षिक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।





+ There are no comments
Add yours