कोरिया कुमार स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

सोमवार 20 जुलाई को छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। काग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि डॉ. सिंह देव का संपूर्ण जीवन ग्रामीण विकास और गरीब तबके के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनकी विचारधारा और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए, हम सभी कांग्रेसजन उन्हें नमन किया। डॉ. रामचंद्र सिंह देव को याद करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अविवाभिज सरगुजा में जल संधारण पर उन्होंने बहुत शोध किया था और जल पर किताब लिखी थी विद्याचरण के मंत्रीमंडल में वे सिंचाई मंत्री थे। उस वक्त सरगुजा में सिंचाई की स्थिति बहुत दयनीय थी जब वे सिंचाई मंत्री बने तो यहां सिंचाई का रकबा बढ़ाया। कुंवरपुर डैम बनने में उनका बड़ा योगदान था। अजीत जोगी की कैबिनेट में थे वित्त मंत्री भी रहे।

कोरिया राजघराने से तालुक रखने वाले स्वर्गीय डॉ. सिंहदेव राज्य के पहले वित्त मंत्री थे उन्होंने बतौर वित्त मंत्री 3 बार छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया था सिंहदेव को अर्थ का बेहतर जानकार भी माना जाता है। 1967 में पहली बार चुनाव जीतकर पहले अविभाजित मध्य प्रदेश के मंत्री रह चुके थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours