छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पहुंचे बैकुंठपुर…..जोरदार हुआ स्वागत
योग आयोग के अध्यक्ष बोले-स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल कोरिया के बैकुंठपुर पहुॅचे इस दौरान स्थानीय विश्राम गृह और जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा योग साधकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जिलें में चल रहे योगाभ्यास शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने और अस्पतालों में योग थेरेपिस्ट तैनात करने की दिशा में कार्य करने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ के योग आयोग के अध्यक्ष श्री अग्रवाल के प्रथम बैकुंठपुर आगमन पर पंतजली एवं भारत स्वाभिमान न्यास कोरिया के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। साथ ही देवराहा सेवा समिति एवं देवराहा योग समिति द्वारा पुष्पा माला पुष्पा गुच्छा के साथ स्वागत व स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इस दौरान स्वाभिमान न्यास कोरिया के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा साथ ही मंदिर परिसर मे पौधा रोपड़ भी किया गया। मंदिर के परिसर मे पूजा अर्चना के दौरान देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेशे शिवहरे, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, रजनिश गुप्ता, सुभाष साहू, बसंत राय, पार्षद भानुपाल, अनिल खटिक, अरविन्द सिंह, घनश्याम साहू, अभय दुबे, अनिल शर्मा सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours