रतजगा पर ग्रामिण………कोरिया में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया आतंक, घर सहित फसल किया तहस-नहस
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन दिनों बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र में दल से बिछड़े इकलौते हाथी ने उत्पात मचा रखा है। बीती रात इस जंगली हाथी ने ग्राम बड़ेशाल्ही में एक किसान के मकान क्षति कर दिया है। कोरिया वनमंडल अंर्तगत बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र के बीट के पोंडी, सर्किल पोंडी के कक्ष क्रमांक 660-661 में हाथी ने उत्पात मचा रखा है। भिाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथी सूरजपुर वन मंडल कोरिया वनमंडल में प्रवेश किया है। जबकि विभाग ने हाथी के कोरबा वनमंडल की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हाथी द्धारा मकान क्षति , फसल हानि क्षति किया है।
पुरे क्षेत्र क्षेत्र हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय मिश्रित कौतूहल का वातावरण बना रहा है ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात में जंगली हाथी ने बस्ती में प्रवेश किया और एक मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर पर रखे अनाजों को निवाला बना कर चट कर दिया। घर के अंदर रखे अन्य जरूरी सामानों को कुचलकर बर्बाद कर दिया।
हाथी के उत्पात से ग्रामीण परेशान
बस्ती में हाथी के प्रवेश की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही और ग्रामीण जान बचाते हुए बाल, बच्चों के साथ भटकते रहे। इधर वन विभाग का अमला ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ सुरक्षित ठिकाने की ओर ले जाने का प्रयास करता रहा। घरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी ने सूंड से धक्का दे क्षति पहुंचाई। गांव में रातभर उत्पात मचाने के बाद यह हाथी वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हुआ। हाथी के भय से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं।

फैक्ट फाईल…….
हाथी के द्वारा मकान क्षति – ग्राम बड़ेशाल्ही
बीट – पोंडी
सर्किल – पोंडी
वनपरिक्षेत्र – बैकुंठपुर
कक्ष क्रमांक – 660-661
कहा से आया – सूरजपुर वन मंडल
वर्तमान स्थिति – कोरिया वनमंडल
प्रभावित ग्राम – बड़ेशाल्ही
जाने की संभावना – कोरबा व मंडल
क्षति – मकान क्षति, फसल हानि


+ There are no comments
Add yours