बैकुंठपुर क्षेत्र में सदस्यता सत्यापन में कोयला मजदूर सभा प्रथम स्थान पर
बैकुंठपुर।
एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में वर्ष 2026 के सदस्यता सत्यापन में कोयला मजदूर सभा, हिंद मजदूर सभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सदस्यता सत्यापन में कोयला मजदूर सभा को 1111 मत लगभग 35.2 प्रतिशत प्राप्त हुए। जारी आंकड़ों के अनुसार बीएमएस को 930 मत (29.5 प्रतिशत), एआईटीयूसी को 440 मत (13.9 प्रतिशत), एनआईटीयूसी को 385 मत (12.2 प्रतिशत) तथा एनओटीए को 286 मत (9.1 प्रतिशत) प्राप्त हुए। कुल मतों की संख्या 3152 रही।

इस उपलब्धि पर कोयला मजदूर सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। संगठन की ओर से कहा गया कि यह सफलता संगठन की एकता, श्रमिकों के विश्वास और लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर महामंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों के हितों, सम्मान, सुरक्षित रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए संगठन आगे भी पूरी मजबूती से कार्य करता रहेगा। कोयला मजदूर सभा की ओर से सभी श्रमिक साथियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।


+ There are no comments
Add yours