न्यू लाईफ में एमएससी एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ

Estimated read time 1 min read

संस्था में पूर्व से बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम है संचालित…..नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेष पीएनटी (प्री नर्सिंग टेस्ट) के प्राप्तांको के आधार पर…….नर्सिंग कोर्स में शत-प्रतिषत रोजगार

बैकुंठपुर।

न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर, जिला- कोरिया के द्वारा नर्सिंग पाठ्यक्रम उपरान्त बेहतर भविष्य के संबंध में अवगत कराया गया कि, वर्तमान में नर्सिंग की शिक्षा एक बेहतर विकल्प है, जो कोरिया जिले में ही रहकर प्राप्त किया जा सकता है एंव रोजगार की शत् प्रतिशत गारंटी देता है। आज देश दुनिया में जितनी तेजी से नए-नए हॉस्पिटलों का निर्माण हो रहा है, बीमारी एवं मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग पदों पर भर्ती हो रही है। बीएससी नर्सिंग उपरान्त पीजी, एमएससी नर्सिंग कोर्स किया जा सकता है।

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु हायर सेकेण्डरी शिक्षा उपरांत बायोलॉजी संकाय के विद्यार्थियों के द्वारा चार वर्षीय, आठ-सेमेस्टर कोर्स किया जा सकता है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल के संदर्भ से जारी संशोधित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के संबंध में सूचना प्रदान की गयी है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने हेतु शासन द्वारा बायोलॉजी संकाय विषय अनिवार्य है। जीएनएम उर्त्तीण अभ्यर्थी दो वर्षीय पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु पात्र है। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में रूचि रखने वाले आवेदक को छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग, रायपुर छ0ग0 के द्वारा सत्र 2026-27 में व्यापम द्वारा आयोजित पीएनटी प्री नर्सिंग टेस्ट परीक्षाओं के प्राप्तांको के आधार पर किया जाएगा।

नर्सिंग पाठ्यक्रम पूर्ण करने उपरान्त शासकीय, अर्धशासकीय, एनजीओ, इंडस्ट्रीयल नर्स, आर्म्ड फोर्स, ड्रग कंपनी, कम्यूनिटी हेल्थ नर्सेस, क्लिनिक केयर सेंटर, काउंसलिंग सेंटर एवं नर्सिंग संस्थान में शैक्षणिक – सैध्दांतिक एवं ब्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु रोजगार की प्रचुर संभावनाए है। न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया में विगत वर्षाे से उतीर्ण विद्यार्थीयों को रोजगार शासकीय, निजी एवं जॉब प्लेसमेन्ट एसईसीएल- साउथ इस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड, अन्तर्गत संचालित विभिन्न हॉस्पिटल्स एवं डिस्पेन्सरी में स्टॉफ नर्स के पदों पर हुआ है। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग इंडियन नर्सिंग काउंसिल दिल्ली, से उपयुक्तता, छ0ग0 शासन, नर्साे के पंजीयन हेतु स्टेट नर्सिंग काउंसिल रायपुर से मान्यता एवं आयुष विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours