चरचा पुलिस ने तीन घण्टे में चोर शमशेर बसोर उर्फ गन बसोर को धर दबोचा
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के थाना चरचा ने धारा 305(एं) बी0एन0एस0 के तहत चरचा कालरी के एक क्वाटर में हुई चोरी के प्रकरण में कायम के 03 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 06 अक्टूबर को प्रार्थी अमन सिंह निवासी स्टाप कालोनी चरचा थाना चरचा के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत दर्ज कराया कि इसकी मॉ के द्वारा फोन कर बताया गया कि वह 05 अक्टूबर को चरचा आर ओ ऑफिस काम करने 10 बजे गई थी कि दोपहर करीब 02 बजे खाना खाने घर आई तो देखी कि इसके घर के पीछे तरफ बाथरूम के पास का रोशन दान को तोड कर कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर घर में रखे अलमारी से नगदी रकम 50 एवं 100 के नोट कुल 15 हजार रूपये तथा घर में रखे फल व अन्य खाने पीने का सामान चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि संदेही शमशेर बसोर उर्फ गगन बसोर पिता दिलीप बसोर निवासी घुटरी दफाई चरचा के द्वारा प्रार्थी के घर पर चोरी कर चोरी किये गये रूपये से एक मोबाईल खरीदी कर बचे रूपयो को खर्च कर रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देश व कुशल मार्गदर्शन में मामले में चोरी गये माल मशरूका की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर थाना प्रभारी चरचा एवं थाना की टीम गठित कर संदेही शमशेर बसोर उर्फ गन बसोर पिता दिलीप बसोर निवासी घुटरी दफाई चरचा को तलब कर पूछताछ की गई जिसने घटना दिनांक को प्रार्थी के घर से चोरी करना करना स्वीकार किया एवं उसके पेश करने पर चोरी के रूपयों से खरीदी गई मोबाईल- जिसकी कीमत लगभग 7500 रूपये एवं नगदी रकम 970 रूपये जप्त किया गया है। मामले में आरोपी शमशेर उर्फ गगन पिता दिलीप जाति बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी घुटरी दफाई चरचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक के एस गौतम, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, सैनिक विकास सिंह, राजेश तथा रविदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


+ There are no comments
Add yours