तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी भरतपुर से प्राप्त प्रस्ताव पर ग्राम बरहोरी, तिलौली, सिंगरौली एवं भरतपुर प्रत्येक ग्राम में 10 से अधिक मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम बरहोरी, तिलौली, सिंगरौली एवं भरतपुर में निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 02.06.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिसमें ग्राम बरहोरी के लिए घोषित कन्टेनमेंट जोन में पूर्व दिशा में ग्राम सेमरिहा की ओर मार्ग तक, पश्चिम दिशा में वन परिक्षेत्र की ओर मार्ग तक, उत्तर दिशा में ग्राम पंडरी-ओहनिया की ओर मार्ग तक तथा दक्षिण दिशा में ग्राम भरतपुर की ओर मार्ग तक क्षेत्र शामिल है। इसी तरह ग्राम तिलौली के लिए घोषित कन्टेनमेंट जोन में पूर्व दिशा में ग्राम गोधौरा की ओर मेन रोड तक, पश्चिम दिशा में वन क्षेत्र पगडंडी रास्ता ग्राम मन्नौढ़ की ओर तक, उत्तर दिशा में ग्राम माथमौर की ओर मेन रोड तक तथा दक्षिण दिशा में ग्राम मंटोलिया की ओर मेन रोड तक क्षेत्र शामिल है।
इसी प्रकार ग्राम सिंगरौली के लिए घोषित कन्टेनमेंट जोन में पूर्व दिशा में ग्राम नौढ़िया की ओर मार्ग तक, पश्चिम दिशा में ग्राम देवगढ़ की ओर मार्ग तक, उत्तर दिशा में ग्राम अमराडंडी-हरई की ओर मार्ग तक तथा दक्षिण दिशा में ग्राम बड़काडोल-लरकोड़ा की ओर मार्ग तक तथा ग्राम भरतपुर के लिए घोषित कन्टेनमेंट जोन में पूर्व दिशा में ग्राम बरहोरी की ओर मार्ग तक, पश्चिम दिशा में ग्राम कन्नौज मार्ग की ओर तक, उत्तर दिशा में ग्राम कुंवारी मार्ग की ओर तक तथा दक्षिण दिशा में ग्राम भरतपुर मार्ग की ओर तक क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में बजरंग लाल साहू, नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार भरतपुर, जिला कोरिया, (मो.नं. 7999716306) को नियुक्त किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours