तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बैकुण्ठपुर क्षेत्र के ग्राम उरूमदुगा व आनी में प्रधानमंत्री नल जल योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों से पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े रूबरू हुये A भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने बताया कि दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने पाइप लाइन विस्तार में गड़बड़ी की जानकारी दिया था,जिस पर लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस डी ओ को स्थल पर बुलाकर पूर्व मंत्री ने गुणवत्ताहीन कार्य मे सुधार लाने सम्बंधी चर्चा किया एवं उच्च स्तर की पाइप लगाने का दिशा निर्देश दिया है। श्री राजवाड़े ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है,उन्होंने कहा कि पूरे जिले में बिना टेंडर का कार्य हो रहा है,श्री राजवाड़े ने कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच करने का मांग किया है। इस दौरान माननीय महोदय के साथ मुसाफिर सिंह,आनी सरपंच शिवलाल एक्का पंडा,भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े,मण्डल उपाध्यक्ष रामसुंदर राजवाड़े,बूथ अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े , कुलदीप सिंह आनी, सहेलाल बघेल,घनश्याम,अमरजीत, प्रेम बघेल,युवत सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरेन्द्र पैकरा एवम् ग्रामवासियों के साथ नल-जल योजना के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours