तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरिया के निर्देश पर ब्लॉक बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत के अधीनस्थ समस्त ग्रामों में कोविड-19 का टीकाकरण का कार्य संबंधित कर्मचारी जैसे स्वास्थ्य विभाग के साथ में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव के सहयोग के द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों को कोविड का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उपरोक्त निर्देश के तहत ग्राम पंचायत:- चिल्का,मनसुख,नरकेली, मझगवां, सल्का,अमरपुर,केनापर, सराईगहना, बुढ़ार , गद बदी, बड़गांव, डुमरिया, इसी तरह और अन्य ग्राम पंचायतों में भी घर घर जाकर उपरोक्त समस्त कर्मचारियों के द्वारा टीकाकरण लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
किसी किसी ग्राम में टीका बहुत कम संख्या में लगा है, किंतु ज्यादातर ग्राम में ग्रामीण टीका नहीं लगवा रहे है ।
ग्रामीणों के द्वारा टीका लगवाने का विरोध कर रहे हैं विरोध का कारण पूछे जाने पर ग्रामीण भड़क जा रहे हैं और स्वास्थ विभाग की टीम को यहां से चले जाओ हम टीका नहीं लगाएंगे कहते है। टीका लगवाने के बाद बहुत से लोग मर गए हैं हम लोग मारना नहीं चाहते है । जो भी टीका लगवाए हैं उनकी तबीयत आज तक ठीक नहीं हो पाया है। हमको कुछ नहीं हुआ को रोना तो केवल शहर में है शहर में रहने वाले लोगों को ही कोरीना रहा है ।
शहर वाले ही कोराना को ग्राम में लेकर आ रहे है ।
कुछ ग्रामीणों के द्वारा तो यह भी कहकर टीम को भगा दे रही है कि यदि जो भी व्यक्ति हमे टीका लगाएगा तो उसे हम लोग खपट अर्थात जान से मार देंगे । सभी ग्रामीण कहते है कि सरकार राशन भी नहीं दे ,और नरेगा में काम भी मत दे लेकिन हम टीका नहीं लगवाएंगे ।
इस प्रकार से प्रत्येक ग्रामीण अनेक बात करके टीका लगाने का विरोध कर रहे है और जोर जबरदस्ती करने पर हम जान से मारने कि धमकी भी दे दिए है ।ऐसे धमकी ग्रामीणों से मिलने के पश्चात
स्वास्थ्य कर्मचारी के अलावा उनके समस्त सहयोगी भी डर गए है और दुबारा ग्रामीणों के पास जाने से डर रहे है क्योंकि उन्हें भी अपनी जान की परवाह है ।
यदि इन धमकियों के बावजूद टीम के द्वारा घर घर टीका लगते है तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
as


+ There are no comments
Add yours