तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन मे मंडल सूरजपुर शहर मे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व मे भाजपा की केन्द्रीय सरकार का सफल व शानदार सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे सेवा ही संगठन के रूप मे सेवा कार्य किये गए।
सर्वप्रथम माताकर्मा चौक एवं अग्रसेन चौक की साफ सफाई एवं धुलाई की गई,उसके बाद वार्ड क्रमांक 10 हनुमानमन्दिर परिसर,बड़का पारा, मानपुर, महुआपारा , वार्ड क्रमांक 7,8 मंडी रोड, कॉलेज रोड, वार्ड 5 मस्जिद गली, गोपालपुर में गरीब परिवारों को सुखा राशन , सब्जी, मास्क,सेनेटाइजर, का वितरण किया गया,एवं सभी को वेक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गय। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सफलतम 7 वर्ष के कार्यकाल पुर्ण होने पर सेव ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज पूरे जिले में सेवा कार्य किये जा रहे है जिसके तहत सभी शक्तिकेन्द्रों में भाजपा सेवा कार्य कर रही है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि हमे कॅरोना काल मे सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान रखें मास्क का प्रयोग करें हाथ साबुन से समय समय पर धोते रहें वेक्सीनेसन आवश्यक रूप से कारवें तभी हम इस लड़ाई को जीतेंगे । पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहु ने कहा कि मोदी जी ने देश के लिए कई बड़े कार्य किये हैं, जैसे उज्जवला गैस, स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, नल जल मिशन सहित पूरे विश्व मे भारत का लोहा मनवाने में देश के प्रधानमंत्री सफल रहे हैं मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत आज नगर में विभिन्न कार्यक्रम किये गए जिसमे चौक चौराहों की सफाई मास्क सेनेटाइजर का वितरण सूखे राशन का वितरण 6 शक्तिकेन्द्रों में किया गया जंहा लोगों को वेक्सीनेसन करने हेतु भी जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु,जिला मंत्री संदीप अग्रवाल,पूर्व जिलामंत्री शशिकांत गर्ग,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकीरण खेस, महामंत्री भाजयुमो रितेश गुप्ता, शंकर जिंदिया,बसन्त कुशवाहा जोखन साहु, मनमोहन जायसवाल,महामंत्री आनंद सोनी ,अरविंद मिश्रा, राजेश साहू ,लक्ष्मण कसेरा, प्रसून गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, विशाल गुप्ता विक्की सोनवानी, शिव शंकर साहू, त्रिपुरारी साहू ,मोहन पटेल, जयशंकर देवांगन ,बालमुकुंद साहू, हीरा लाल देवांगन ,सुशील साहू ,सुरेश सिंह ,मनोज सोनी ,तारा चौधरी धन साय ,रामचंद्र सिंह ,दिलीप साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्डों में कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की l


+ There are no comments
Add yours