भाजपा के छत्तीसगढ़ विरोधी, विकास विरोधी, गरीब, किसान, मजदूर, युवा विरोधी चरित्र के कारण भाजपा में भगदड़ -कांग्रेस

Estimated read time 1 min read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके आखिर भाजपा को छोड़ कर क्यों जा रहे हैं लोग?

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को कांग्रेस पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आखिर भाजपा से जुड़े लोग भाजपा छोड़कर क्यो जा रहे है? भाजपा के छत्तीसगढ़ विरोधी, विकास विरोधी, गरीब, किसान, मजदूर, युवा विरोधी नीति चरित्र एवँ कृत्य से भाजपा में भगदड़ मची है। 15 साल के रमन शासनकाल एवं बीते 7 साल के मोदी सरकार में जनता से हुयी वादा खिलाफी से भाजपा से जुड़े लोग हताश परेशान एवं निराश है। 15 साल तक सत्ता में रहे रमन सरकार ने एवं मोदी सरकार बीते 7 साल में भी देश के किसानों से युवाओं से महिलाओं से किए वादों को पूरा नही किया है। मोदी सरकार के तीन किसान, मजदूर, आम जनता विरोधी काले कानून के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। भाजपा से जुड़े किसान पुत्र भी नाराज है यही वजह है कि वर्षो से भाजपा से जुड़े लोग अब भाजपा को अलविदा कह रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 20 महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है किसान संपन्न हुए किसानों का कर्जा माफ, धान की कीमत 2500रु. क्विंटल, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, आदिवासी से छीनी गई जमीनों को लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500रु. से बढ़ाकर 4000रू. प्रति बोरा देना एवं 31 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours