तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में शामिल होने कोरिया जिले के 558 लोगों ने अब तक ऑनलाइन पंजीयन कराया है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते है।
सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथनश् में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो, वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो, वीडियो [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours