मौसम खुलते ही खेती किसानी के काम में आई तेजी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मौसम खुलने के साथ ही जिले में खेती किसानी के काम में तेजी आ गई है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। लेकिन दो दिन से बारिश बंद है और खेतों में भरा पानी निकलने लगा है। इसके साथ ही किसानों ने बोनी के लिए खेतों में जोताई का काम शुरू कर दिया है। लेकिन मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की चेतावनी दी है जिसे लेकर किसान चिंतित भी नजर आ रहे हैं।
जिले में इस साल मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। पिछले सप्ताह तक जिले में अच्छी बारिश हुई है। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया था
रविवार से बंद बारिश के बाद किसानो का कहना है कि मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की चेतावनी दी है यदि बारिश नहीं हुई तो खेती किसानी के काम में और तेजी आने की उम्मीद है। जिन इलाकों में खेतों में ज्यादा पानी नहीं भरा है वहां किसानों ने जोताई का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि धान का रोपा लगाने के लिए किसानों को अभी एक पखवाडा और इंतजार करना पड़ेगा।

अरहर की बोनी का इंतजार खत्म

खरीफ सीजन में जिले के किसान धान के अलावा अरहर सहित अन्य फसलों की भी बोनी करते हैं। किसान को कहना है कि अब दिन खुला है तो अरहर समेत अन्य फसलो की बुवाई जमीन सुखने के बाद करेगंे। वही आम तौर पर किान 15 जून से बोनी का काम शुरू कर देते हैं।

जिले में अब तक 136.1 मिमी औसत वर्षा


भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों की माने तो जिले के सभी तहसील में गत 24 घण्टे के दौरान 6.4 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 13.0 मिमी औसत वर्शा चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 136.1 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। 01 से 18 जून 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 156.4, सोनहत तहसील में 209.6, मनेन्द्रगढ तहसील में 113.5, खड़गवां तहसील में 139.2, चिरमिरी तहसील में 156.5, भरतपुर तहसील में 131.0 और केल्हारी तहसील में 46.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours