पेड़ में चढ़ काट रहा था डाल… बिजली की तार की चपेट में आने से हुई मौत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला में दिन रविवार को सुबह 7 बजे गिरधारी पैकरा पिता कन्हई राम पैकरा उम्र 22वर्ष निवासी ग्राम जमगला अपने घर के नजदीक पेड़ में चढ़कर डगाल काटने पेड़ पर चढ़ा था परंतु उसी पेड़ के लगे डगाल में बिजली की तार गई हुई थी जिससे युवक डगाल काटते समय उक्त बिजली की तार के संपर्क में आने से करंट लग गई जिससे वह जमीन पर जा गिरा जिससे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में 108 संजीवनी वाहन को फोन किया गया जिससे उक्त युवक को लखनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जिन्हें डॉक्टरों ने जांच उपरांत गिरधारी पैकरा पिता कन्हैया राम पैकरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जमगाला को मृत घोषित कर दिया गया पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours