विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत ब्लॉक में 66 लाख 87 हजार के कार्यो का किया भूमिपूजन भरतपुर सोनहत में बह रही विकास की बयार -विधायक गुलाब कमरो

Estimated read time 1 min read

सोनहत में ए टी एम का किया शुभारम्भ

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

साविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक माननीय गुलाब कमरो एक दिवसीय दौरे पर सोनहत पहुचे जहां विधायक गुलाब कमरो ने 66 लाख 87 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया साथ ही अलग अलग ग्रामो में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका निराकरण भी किया
सोनहत पहुचने के बाद विधायक गुलाब कमरो ने सर्व प्रथम स्थानीय कार्यकर्ताओ ग्रामीणों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात किया इसके बाद विधायक विकासखण्ड मुख्यालय सोनहत के उरांव पारा पहुचे जहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के लिए 40 हजार की घोषणा किया साथ ही उरांव पारा में सड़क निर्माण पेय जल हेतु सोलर पंप के साथ 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा किया तदोपरांत विधायक गुलाब कमरो ग्राम पंचायत रजौली पहुचे जहां आंगनबाड़ी के पास में 6 नग दुकान निर्माण कार्य लागत 6 लाख 96 हजार का भूमिपूजन किया, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया


रजौली के बाद विधायक ग्राम पंचायत ओदारी पहुचे जहाँ पटेल पारा मार्ग के खाल बहरा मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य 19 लाख 50 हजार एवं यही से ग्राम पंचायत सोनहत के पण्डों पारा मार्ग में वेस्ट बियर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 19 लाख का भूमिपूजन किया, यहां पर आम जनों ने विधायक कमरो के सामने कई मांगे व समस्याएं बताई जिनका निराकरण कर मांगो को पूरा करने का अश्वशन विधायक द्वारा दिया गया

कुशहा में बनेंगी दुकाने
विधायक गुलाब कमरो के द्वारा ग्राम पंचायत कुशहा में दुकान निर्माण कार्य हाई स्कूल तिराहा के पास लागत राशि 14 लाख 10 हजार का भूमिपूजन किया गया साथ ही,ग्राम पंचायत कुशहा अटल चौक से बिरौरी डाँड़ पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य 7 लाख 31 हजार का भी भूमिपूजन कर स्थानीय जनों की समस्याओं का निराकरण कराया गया
मैंने और मेरे परिवार ने लगवाया टीका आप सभी लोग भी स परिवार टीका लगवाएं-विधायक गुलाब कमरो
साविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने रजौली में ग्रामीणों से टीका कारण कराने प्रेरित किया, कहा मैंने और मेरे परिवार ने भी टीका लगवाया है आप,सभी लोग टीका लगवाएं , इसी दौरान उन्होंने किसान न्याय योजना के साथ मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की जानकारी देकर पौधा लगाने की अपील की, माननीय विधायक ने कोदो कुटकी मझरी सावा आदि भी लगाए जाने के लिए किया प्रेरित


सोनहत एवम कटगोड़ी पँचायत को दिया टैंकर
विधायक गुलाब कमरो जी ने सोनहत एव कटगोड़ी ग्राम पंचायत को एक एक नग पानी टैंकर प्रदान किया, पानी टैंकर के मिलने से ग्राम पंचायत में लोगो सामाजिक कार्यो व पंचायत के कार्यो के अलावा जरूरत मन्द वार्डो में पेय जल सप्लाई का कार्य आसान हो जाएगा , ग्रामीणों ने विधायक गुलाब कमरो जी को टैंकर प्रदान करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है


सोनहत में ए टी एम का किया शुभारंभ
*साविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक माननीय गुलाब कमरो जी ने सोनहत में नवीन ए टी एम का किया शुभारम्भ, कहा वनांचल क्षेत्रो को ए टी एम के संचालन से मिलेगी बड़ी राहत, संचालक आदित्य गुप्ता को दी बधाई, ग्रामीणों में ए टी एम संचालन से हर्ष का आलम देखने को मिला
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत प्रशांत कुशवाहा तहसीलदार अंकिता पटेल सीईओ सोनहत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजवाड़े पीसीसी सदस्य कृष्णा राजवाड़े, अविनाश अविनाश पाठक जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह लव प्रताप सिंह पुष्पेंद्र राजवाड़े प्रेम सागर तिवारी अनित दुबे, अनिल राजवाड़े वीरेंद्र साहू राम कुमार साहू सरपंच राज कुमार पण्डों पवन साय पण्डों, लाल मन, बहादुर कमलवंशी एवम कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours