संवाद मोबाईल नंबर 7999161672 पर नागरिक बता सकेंगे अपनी समस्या।
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
आमलोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए गुरूवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता ने संवाद कार्यक्रम की शुरूवात की है। जहां आम लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर जल्द निराकरण किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने आज संवाद शाखा के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गठित किया है। नागरिक अपनी शिकायत अथवा समस्या की जानकारी संवाद मोबाईल नंबर 7999161672 पर काॅल-वाट्सएप कर दिया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने नागरिकों से अपील किया है कि वे अपनी समस्याओं को इस नंबर पर भेज सकते है जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है कि संवाद मोबाईल नंबर के बारे में प्रचार-प्रसार के लिए चौक-चौराहों पर इसकी फ्लैक्स लगाए जाए।
as

+ There are no comments
Add yours