तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
25 जुलाई से सावन महीने की शुरूआत होने जा रही है, जिसके बाद त्योहारों सीजन की शुरुआत हो जायेगी। वहीं गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना ने त्योहारों के उत्साह पर पानी फेर दिया है। हालांकि दूसरी लहर लगभग खत्म ही मानी जा रही है, लेकिन संभावित तीसरी लहर, डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण पाबंदियां कायम है। इस तरह कोरोना के आघात से आमजन तंगहाली के हालात से गुजर रहे हैं, जिससे त्योहारो/उत्सवों का रंग फीका होना लाजमी है। वही पर उसमें महंगाई आग में घी डालने का काम कर रही है।
जानकारो की माने तो सावन का महीना इस साल 29 दिनों का है, जिसमें 4 सोमवार होंगे। धार्मिक तौर पर सावन को बहुत ही पवित्र महीनों में माना जाता है। इस माह में भक्त भोलेशंकर की विशेष आराधना करते है, जिसके कारण अक्सर मंदिरों में भीड़ उम़ड़ती है।
अगले 6 महिनो में त्योहार की भरमार
आगामी छह माह में अनेक धार्मिक त्योहार मनाएं जाएंगे, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, क्रिश्चयन समाज के उत्सव शामिल है। इसके अलावा छोटे-बड़े उत्सवों की भरमार रहती है। 20 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी से शुरू होकर 10 नवंबर को छठ पूजा तथा 25 दिसंबर को क्रिसमस तक धार्मिक त्योहारों का सिलसिला चलेगा।
घर के बढे बजट से लोग परेशान
पेट्रोल-डीजल तथा खाद्य तेलों के साथ घरेलू गैस सिलिंडर सहित किराना, फल, सब्जी के आसमान छूते दामों ने आम आदमी के बजट का तेल निकाला है, जिसका असर त्योहारों की तैयारियों पर होगा। अक्सर उत्सवों में दिल खोलकर खर्च करने वाले इस बार कोरोना और महंगाई के चलते मन मारकर त्योहार मनाएंगे। वहीं, अभी से ही खर्चों पर कटौती करना शुरू कर दिए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours