Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुन्ठपुर के क्षेत्र में इस समय अच्छी बारिश नहीं होने से किसान बेहद परेशान हैं। दो दिन पहले हुई बारिष के बाद दो दिनो से रिमझिम ने स्थिति को बराबर कर दिया। इससे क्षेत्र के किसान कुछ दिन पहले हुई बारिश में जहां धान की लाई चोपी बोनी कर रहे हैं तो रोपाई करने वाले किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। खेतों में पानी नहीं भर पाने के कारण रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। ऊपरी हिस्सों में खेतों में पानी नहीं रुक पाने के कारण कठोरता आ गई है। और तो और किसान पानी की कमी के चलते न तो खर्री बोनी कर पा रहे हैं न ही लाई चोपी व रोपाई कर पा रहे हैं।
ऐसे में किसानी पिछड़ते ही जा रही है। साधन संपन्ना किसान ट्यूबवेल के सहारे जैसे तैसे मताई कर लाई चोपी रोपाई कर चुके हैं लेकिन बारिश के पानी पर निर्भर रहने वाले किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है। किसानो का कहना है कि पूरे क्षेत्र में बारिश तो हुई है लेकिन खेत में जल भराव तक नहीं हो पाया है। कल से षुरु सावन का माह आने वाला है और खंड वर्षा का आलम है जिससे किसान परेषान हैं।
as

+ There are no comments
Add yours