उज्जवला गैंस रिफिलिंग कराने वालो की संख्या 10फिसद पर पहुॅची, गरीबो ने खडे किये हाथ

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इस समय रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने के कारण यह अब गरीब परिवार की पहुॅच से बाहर होता जा रहा है। यही कारण है कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हजारो हितग्राही है। सिलिंडर की बढ़ती कीमत के चलते इनमें से अधिक हितग्राही सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं करा रहे हैं। ऐसे में लोगों के घरों में सिलिंडर शोपीस बन गए हैं। ऐसे परिवार धुएंदार चूल्हे में खाना पका रहे हैं। अनुमान के अनुसार जिले के लगभग मात्र 10 फिसद लोग बढे गैंस की किमतो के कारण रिफिलिंग करा रहे है।

लौटा गरिबो को चूल्हा फूकने के हालात

एैसे में गरीब परिवारों को चूह्ला फूंकने से निजात दिलाने के लिए केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन के तहत सिलिंडर और स्टोव दिया था। इस योजना की सबसे बुरी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में है।

924 है गैंस सिलिंडर के दाम

गौरतलब हो कि बीजेपी जब केंद्र में आई तो 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था। उस वक्त घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 550 रूपये थी, जिसमें लगभग 200 से 250 रुपये सब्सिडी मिलती थी। अब सिलिंडर की कीमत 924 रुपये है। ऐसे में गरीब परिवारों के लिए रिफिल कराना मुश्किल हो रहा है।

किमत बनी मुष्बित

उज्जवला योजना का लाभ पाने वालो का कहना है कि वे रोज कमाने-खाने वाले हैं। रसोई गैस सिलिंडर की मूल्य बढ़ गई है, जिसे हम लोग रिफिल नहीं करा सकते। इससे अच्छा है कि चूह्ले पर ही खाना बनाएं। एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने इस योजना पर ग्रहण लगा दिया है। जैसे-जैसे एलपीजी की कीमत बढ़ती गई, गरीब परिवार सिलिंडर को रिफिल कराने से कतराने लगे।

बेच रहे गैंस चूल्हा और सिलिन्डर

पहले से कई लोग रिफिल नहीं करा रहे थे, कीमत बढ़ने से रिफिल न कराने वालों की संख्या और अधिक बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तो अधिकतर लाभार्थियों ने इससे तौबा कर लिया है। कई लोगों ने तो आर्थिक तंगी के चलते सिलिंडर और चूह्ले बेच दिए। योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर कनेक्शन दिया जाता है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और जिनके पास बैंक खाता व बीपीएल कार्ड है।

वर्जन……

मेरे गैंस एजेंसि में उज्जवला योजना के 9800 कलेक्षन है जिसमें से वर्तमान में मात्र 1000 लोगो ने गैंस रिफिलिंग काराया है। वही पर बढी किमतो का असर अब सामान्य उपभोक्ताओ पर नजर आने लगा है। सामान्य उपभोक्ताओ में भी अब रिफिलिंग की दर कम हुई है।

फहद मुख्तार – एचपी कोरिया गैंस एजेन्सी बैकुन्ठपुर

फैक्ट फाईल………..

कुल उज्जवला कनेक्षन – 71674
श्रमिक 6785
षहरी 3233
ग्रामिण 40823
पीएम आवास 20
अन्त्योदय कार्ड 7583
अनु. जाति/जन जाति 13202
बनवासी 31

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours