कोविड 19 कोरोना वायरस की तीसरी लहर की लगातार खबरें आ रही है और स्वास्थ विभाग सहित संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट है, परंतु दल्ली राजहरा सहित क्षेत्र में तीसरी लहर की संभावना के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं कोविड-19 नियमों का उल्लंघन खुलेआम कर रहे हैं। वहीं प्रशासन भी कार्रवाई करने में सुस्त हो गया है, जिसकी वजह से लोग बेपरवाह होकर घूमते नजर आ रहे हैं, जिसका खामियाजा आगामी दिनों में कोविड-19 की तीसरी लहर में देखने को मिल सकता है।
डौंडी, दल्लीराजहरा, कुसुमकसा, चिखलाकसा में कोरोना की तीसरे लहर के आने की संभावना के बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। दल्ली राजहरा डौंडी कुसुमकसा चिखलाकसा सहित क्षेत्र के बाजार में आने वाले लोग मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। कोरोना संक्रमण दर घटाने के बाद राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट से दल्लीराजहरा के लोग बेपरवाह हो गए हैं। लोग बेपरवाह होकर घूमते नजर आए। साप्ताहिक बाजार रविवार को बाजार में आने वाले लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने मास्क नहीं लगाया और ना ही शारीरिक दूरी का पालन ही किया। ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन किए बगैर सामान की बिक्री करते नजर आए। स्थानीय प्रशासन भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में सुस्त पड़ गया है। न ही बाजार में न ही दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग या मास्क की चेकिंग की जा रही है। इस कारण दुकानदार और ग्राहक दोनों कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours