जिले में अब 24 घण्टो में 7 मिमी बारिश

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 7.0 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 14.0 मि.मी. औसत वर्षा चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 426.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 1 जून 2021 से 27 जुलाई 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 471.3, सोनहत तहसील में 531.5, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 309.7, खड़गवां तहसील में 428.8, चिरमिरी तहसील में 570.0, भरतपुर तहसील में 457.6, केल्हारी तहसील में 215.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours